आप लोग हमें काफ़ी समय से महिंद्रा 575 और स्वराज 744 FE पर तुलना करने के लिये लिख रहे थे
तो आज हम आपके लिये लाये हैं दो बहुत चर्चित ट्रैक्टर, Swaraj 744 FE और Mahindra 575 DI की तुलना।
आगे हम इस blog में जानेंगे दोनो ट्रैक्टर में क्या-क्या समानता है और किस फ़ीचर में कौनसा ट्रैक्टर, दूसरे पर भारी पढ़ता है।
जहाँ स्वराज 744 FE 45 से 50 HP category engine में आता है तो Mahindra 575 DI में 45 HP का engine दिया गया है। इन दोनो ट्रैक्टर में बहुत सारे फ़ीचर एक जैसे हैं, जैसे दोनो में मकैनिकल और पॉवर steering दोनो ऑप्शन दिये गये हैं।
साथ ही दोनो ट्रैक्टर आते हैं ड्राई डिस्क ब्रेक और तेल में डूबे ब्रेक के साथ। Swaraj 744 Fe और महिन्द्रा 575 दोनो ही ट्रैक्टर में वॉटर कूल्ड engine दिया गया है। दोनो ही ट्रैक्टर में 3 stage oil bath type air क्लीनर दिया गया है।
अगर speed की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 8 अगली और 2 पिछली स्पीड दी गयी हैं। इन दोनो ट्रैक्टर में single और डूअल क्लच दोनो ऑप्शन दिये गये हैं जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के अनुसार चुन सकते हैं! स्वराज 744 Fe और महिंद्रा 575 दोनो ट्रैक्टर में रिवर्स PTO का option भी दिया गया है।
यहाँ तक कि दोनो ट्रैक्टर में अगली स्पीड भी लगभग 29.2 kilometer/hour एक जैसी है. Tyre की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में पिछले Tyre 13 6 28 और 14 9 28 के साथ आते हैं।
एक जैसे फ़ीचर की बात करने के बाद अब बात करते हैं ऐसे फ़ीचर की जो दोनो ट्रैक्टर को एक दूसरे से बेहतर बनाते हैं। शूरवात करें दोनो ट्रैक्टर के engine cc से तो स्वराज 744 में 3136 cc का engine तो वहीं महिंद्रा 575 DI में 2730 cc का engine दिया गया है।
Swaraj 744 Fe में जहाँ केवल 3 सिलेंडर engine दिया गया है तो महिंद्रा 575 में 4 सिलेंडर। स्वराज 744 में engine rated rpm 2000 है तो वहीं महिंद्रा 575 में 1900 है। अगर क्लच साइज़ की बात करें तो स्वराज 744 fe में 305 mm तो महिंद्रा 575 में 280 mm का क्लच दिया गया है।
स्वराज 744 में अगले Tyre में 6 16 और 7 50 16 के ऑप्शन दिये गये हैं तो महिंद्रा 575 केवल 6 16 के अगले Tyre के साथ आता है। वज़न उठाने की छमता की बात करें तो जहाँ स्वराज 744 उठा सकता है 1500 किलोग्राम वज़न वहीं Mahindra 575 उठा सकता है 1600 किलोग्राम तक का वज़न।
दोनो ट्रैक्टर की क़ीमत की बात करें तो जहाँ स्वराज 744 6 लाख 70 हज़ार के लगभग आता है तो वहीं महिंद्रा 575 की क़ीमत 6 लाख के आस पास है।
दोनो ही ट्रैक्टर अपनी अपनी जगह अच्छा करते दिखते हैं जहाँ 744 स्वराज कम्पनी के ट्रैक्टर में किसानो का काफ़ी पसंदीदा मॉडल है तो वहीं महिंद्रा 575 इंडिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर में से एक है।
आपको क्या लगता है स्वराज 744 और Mahindra 575 में कौन है बेहतर? और आगे आप किन ट्रैक्टर की तुलना देखना चाहते हैं हमें कमेंट करके बतायें।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Read More
भारत में टॉप 5 टायर ब्रांड 2021
किसान, जिसे हम अन्न दाता के नाम से भी जानते हैं उनके लिए ट्रेक्टर एक ऐसा टूल है जो उनके खेती करने की...
इस बार सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून- स्काईमेट
कोरोना के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 1 जून से शुरू होने वाला मानसून यानी बारिश सामान्य...
ITL Commences Delivery of Solis Hybrid 5015 - 1st Hybrid tractor with Fully Advanced Japanese Hybrid Technology at Rs. 7.21 Lakhs
New Delhi: Taking yet another giant leap in introducing state-of-the-art technologies in the tractor...