Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

Mahindra Novo 755 DI Tractor Review in India 2023

Mahindra Novo 755 DI Tractor Review in India 2023

    Mahindra Novo 755 DI Tractor Review in India 2023

आज हम आयें हैं महिंद्रा नोवो 755DI ट्रैक्टर के सारे फ़ीचर वॉरंटी और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर।

29 Nov, 2019

आज हम फ़ीचर के साथ साथ बात करेंगे महिंद्रा नोवो 755 DI ट्रैक्टर के लुक्स की भी। महिंद्रा नोवो 755 DI Tractor 75 HP और 4 सिलेंडर के साथ आता है।

बात करते है
Mahindra Navo 755 DI Tractor के लुक्स की, महिंद्रा ने अपने काफ़ी समय से चले आ रहे कलर से हटकर इसमें मटैलिक लाल कलर दिया है साथ ही ट्रैक्टर की branding भी मटैलिक लेटर से की है। साथ ही इस महिंद्रा ट्रैक्टर में राउंड रैप हैलोजन लाईट दी गयी है और आराम को ध्यान में रखते हुए डीलक्स कैप्टन सीट दी गयी है। इस 755 ट्रैक्टर के फ़्रंट मडगार्ड driver को कीचड़ से तो बचाता ही है साथ ही ट्रैक्टर के लुक्स को भी शानदार बनाता है। इसमें कम्पनी fitted canopy भी आती है जो सुंदरता के साथ साथ ड्राइवर को सुरक्षा देती है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में दिये गये जैरी केन वज़न को अपनी ज़रूरत के हिसाब से आसानी से बढ़ाया या कम किया जा सकता है।

अब आगे बढ़ते हैं और बात करते है इसके फ़ीचर की। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक दिये गये हैं जो आज के समय में सबसे बेहतर ब्रेक हैं। इसके साथ ही इसमें डूअल क्लच दी गयी है ट्रैक्टर के बड़ते व्यावसायिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए इस नोवो ट्रैक्टर में power steering दी गयी है। इसकी 15 फ़ॉर्वर्ड, 15 रिवर्स स्पीड काम जल्दी ख़त्म करने में मदद करती है। साथ ही इस ट्रैक्टर में Synchromesh गीयर बॉक्स दिया गया है।

अगर बात करे इसकी लिफ़्ट की तो इसकी लिफ़्ट 2600 किलोग्राम वज़न उठा सकती है जो इस श्रेणी के ट्रैक्टर में सबसे ज़्यादा है। PTO के बेहतर उपयोग के लिये इसमें 3- स्पीड PTO दिया गया है 540, 540 E और रिवर्स PTO. इसमें 60 लीटर डीज़ल भराया जा सकता है जो बार बार डीज़ल भराने से छुटकारा देता है। Wheelbase की बात करे तो इसका 2220 mm का wheelbase ज़मीन पर मज़बूत पकड़ देता है।महिंद्रा नोवो 755 DI में आगे के Tyre में दो ऑप्शन दिये गये हैं 7 50 16 और 12 4 24 वहीं पीछे के tyre की बात करे तो पीछे 18 4 30 का Tyre दिया गया है।

अब बात करते है काम की तो ये ट्रैक्टर loader, डोज़र, reversible Plough, रोटावेटर, laser leveler, हारवेस्टर, power harrow, straw रीपर, मलचर, बेलर जैसे 40 से ज़्यादा खेती के काम में उपयोग में लिया जा सकता है।

अब आप कहेंगे इसमें ऐसा क्या है जो इसे इतने काम में उपयोग में लिया जा सकता है?

काम को ज़्यादा तेज़ी से पूरा करने के लिये इसमें 56 लीटर पर मिनट का पम्प फ़्लो दिया गया है। साथ ही इसमें डबल distributor दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें बढ़ा air क्लीनर और radiator दिया गया है।  लोडर और डोज़र जिसमें आगे और पीछे तेज़ स्पीड से होना पड़ता है इसके लिये इसमें फ़ॉर्वर्ड रिवर्स शटल शिफ़्ट लीवर दिया गया है। साथ ही इसकी 36किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड इसे ढुलाई पर बेस्ट बनाती है।

यह ट्रैक्टर डिजीसेन्स के साथ आता है जिससे आपको ट्रैक्टर की सारी जानकारी mobile पर मिलेगी। ऊपर बताये गये फ़ीचर के अलावा फ़्लैट platform, सीट बेल्ट, साईड शिफ़्ट गीयर साथ ही इस ट्रैक्टर के साथ रिमोट आता है।

यह Mahindra ट्रैक्टर 3 साल या 3000 घंटे की वॉरंटी के साथ आता है जो extended वॉरंटी लेने पर उपलब्ध है। महिंद्रा नोवो 755 DI की क़ीमत 12,70,000 रुपये है।


Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Mahindra Navo 755 DI Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।

 

 

Read More

 Top 10 Swaraj tractors in India 2021       

Top 10 Swaraj tractors in India 2021                        

Read More  

 जानें 2021 आयशर के टॉप 9 ट्रैक्टर कौनसे हैं       

जानें 2021 आयशर के टॉप 9 ट्रैक्टर कौनसे हैं                    

Read More  

 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल। 2021       

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल। 2021

Read More

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Record Not Found

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/112835/662210278813b-top-10-brush-cutter-models-in-india.jpg

Top 10 Brush Cutter Models In India: Decoding Their Uses and Advantages

The Brush Cutter machine helps in cutting down unwanted shrubs, tall grass, and more as these unwant...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112800/6620c7ee051fd-india-likely-to-get-above-normal-rain-in-monsoon-in-2024.jpg

Will the Indian Monsoon in 2024 Be the Monsoon of Hopes?

Indian agriculture thrives on monsoons for their better agriculture productivity and outcomes. There...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112789/661f7a86b4174-rainfall-in-monsoon-likely-be-above-normal-in-2024-in-india.jpg

इस मानसून किसानों की मौज: सामान्य से ज्यादा बारिश संभव

रबी फसल की कटाई खत्म हो चुकी है और अब देश के किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए है। अगर आप भी उन कि...

Select Language

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings