जानें कैसे लोकडाउन के दौरान धोनी बन गए है पूरे किसान।
किसानी अब उतनी आम बात नहीं रही, आज के दौर में कई नामी हस्तियां कृषि में हाथ आजमा रहीं है। इन हस्तियों में एक बहुत ही खास नाम हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का, जो क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन दिनों कृषि के क्षेत्र में खासी रुचि दिखा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान है धोनी की खेती करते हुए तस्वीरें सामने आने लगी थी, और तब से ही आईपीएल होने तक महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने फार्म हाउस में काम करते रहे। अब चेन्नई सुपर किंग्स का यह कप्तान फिर से कृषि के मैदान में उतर गया है। इस बार कप्तान साहब की रुचि मुर्गे पालने की तरफ गई हैं, वो अब रांची में कड़कनाथ मुर्गे का धंधा शुरू करने जा रहें हैं।
धोनी ने अपना यह ऑर्डर अपने पुराने दोस्त और वेटेनरी डॉक्टर कुल्डु की सहायता से दिया, धोनी ने एमपी में झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद मैडा को अग्रिम भुगतान के साथ 2 हजार चूजों की डिलीवरी 15 दिसंबर तक करने को कहा है।
झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद जी इस ऑर्डर मिलने से काफी खुश हैं, विनोद बताते हैं कि कड़कनाथ चूजों की डिलीवरी देने रांची जाएंगे, तो धोनी जैसी शख्सियत से मुलाकात होगी, यह उनके लिए हर्ष का विषय होगा। इसी जानकारी है कि धोनी ने पहले झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गा अनुसंधान केंद्र से संपर्क साधा था, लेकिन केंद्र मेंं उस समय चूजे नहीं थे, इसलिए केन्द्र ने उन्हें झाबुआ में थांदला के आदिवासी किसान से संपर्क करने को कहा जो कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग करते हैं।
"कड़कनाथ" ही क्यों?
कड़कनाथ मुर्गे की एक ऐसी नस्ल है जो बड़ी कठिनाई से मिलती है, एक समय तो यह विलुप्त होने की कगार पर आ गई थी मगर तब मध्यप्रदेश के झाबुआ में सरकार और आदिवासी समाज द्वारा इसे बचा लिया गया।
इसके साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है, इस कारण बाज़ार में इसकी अच्छी मांग है। आम तौर पर जहां ग़ैर-कड़कनाथ मुर्ग़े 150-200 रुपए प्रति किलो तक मिलते हैं, कड़कनाथ लगभग 800 रुपए प्रति किलो के भाव मिलता है।
कई शहरों में लोगों को इससे ज़्यादा दाम चुकाना पड़ता है और एक पूरे कड़कनाथ का दाम 1500-1800 रुपए हो सकता है।
आपको यह भी बता दें कड़कनाथ में आम मुर्गे की अपेक्षा वसा कम होता है, इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा बताया जाता है। फिलहाल कॉरोना के डर से लोग पोल्ट्री वाले आम मुर्गे की तुलना में कड़कनाथ खरीदना ज्यादा पसंद कर रहें है, यही कारण है धोनी ने इस मुर्गे का बिजनेस को चुना है।
ट्रैक्टर भी खरीद चुके है धोनी:-
आपको बता दें इसी वर्ष एमएस धोनी ने ट्रैक्टर भी खरीदा था, बेहतर कृषि के लिए लॉक डॉउन के दौरान है धोनी ने अपना ट्रैक्टर ऑर्डर कर मंगाया था। अगर आप जानना चाहते है धोनी ने कौनसा ट्रैक्टर खरीद था, देखना चाहते है धोनी को ट्रैक्टर चलाते हुए तो अभी इस लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/TractorsGyan/videos/887650175059594/?app=fbl
यह आपने जाना धोनी के मुर्गे और ट्रैक्टर के बारे में, आप भी कड़कनाथ का व्यापार कर कमा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ट्रैक्टर खरीदना चाहते है तो अभी TractorGyan पर सबसे अच्छे ट्रैक्टरों के बारे में जानें।
Read More
![]() |
Top Five Harvesting Machines(हार्वेस्टर) |
![]() |
ट्रैक्टर में QRC COUPLER आखिर होता क्या है? |
![]() |
पराली प्रबंधन से कमाए 9 लाख रुपए, सरकार दे रही है प्रोत्साहन राशि। |
इस बार सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून- स्काईमेट
कोरोना के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 1 जून से शुरू होने वाला मानसून यानी बारिश सामान्य...
ITL Commences Delivery of Solis Hybrid 5015 - 1st Hybrid tractor with Fully Advanced Japanese Hybrid Technology at Rs. 7.21 Lakhs
New Delhi: Taking yet another giant leap in introducing state-of-the-art technologies in the tractor...
स्वराज के टॉप 12 ट्रैक्टर मॉडल, 2021
भारत के सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांडों में शामिल स्वराज एक बड़ी एचपी श्रेणी में ट्रैक्टर बनाता है, ज...