जानें महिंद्रा के टॉप ट्रैक्टरों की कीमत व फीचर्स।
भारत में ट्रैक्टर की जब भी बात निकलती है तो महिन्द्रा के जिक्र के बिना ख़त्म नहीं होती है। महिन्द्रा आज ट्रैक्टर उद्योग की सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर कंपनी है। आधुनिकता से लैस बड़ी श्रृंखला में ट्रैक्टर और अन्य खेती उपकरणों का निर्माण करने के साथ महिन्द्रा कृषि के क्षेत्र में बड़ा योगदान दे रही है।
ट्रैक्टर निर्माण की क्षमता के आधार पर आज महिन्द्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता है।
आपको बता दे महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने फार्म इक्विपमेंट सेक्टर में अपनी शुरुआत 1963 में महिन्द्रा बी 275 ट्रैक्टर मॉडल के साथ की और फिर कृषि उद्योग में लगातार तरक्की दर्ज़ की।
1983 से महिन्द्रा आज तक ट्रैक्टर उद्योग के सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में दबदबा कायम रखने में सफल रही है। आज महिंद्रा के पास दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी होने का गौरव भी है, कंपनी के छह महाद्वीपों के 40 से अधिक देशों में ट्रैक्टर बिक्री के लिए 1000 से अधिक डीलर पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
वर्ष 2004 में कंपनी ने पहले अपना 10 लाख ट्रैक्टर निर्माण का रिकॉर्ड बनाया और 2007 भारत की एक बड़ी ट्रैक्टर कंपनी - पंजाब ट्रैक्टर्स का विलय भी महिन्द्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) में हो गया।
लगातार मजबूत होती हुई महिन्द्रा ट्रैक्टर्स का गौरव 2007 में ही फिर से बड़ा जब जापान क्वालिटी मेडल इस भारतीय कंपनी ने जीता।
2009 में फिर से एक चीनी कंपनी - यानचेंग ट्रैक्टर कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम का गठन और फिर 2009 महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) बन गई दुनिया न. 1 ट्रैक्टर कंपनी।
इसके बाद भी कंपनी ने लगातार कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए और 2013 में 20 लाख ट्रैक्टरों के निर्माण का नया रिकॉर्ड भी बनाया। यहीं नहीं ट्रैक्टर उद्योग की दो बड़ी कंपनिया स्वराज और ग्रोमैक्स ट्रैकस्टार भी महिंद्रा ग्रुप के अंदर ही आती हैं।
आज आधुनिक तकनीक की नई नई ट्रैक्टर श्रृंखलाएं बाज़ार में महिन्द्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) पेश कर रही है जिन्हें किसान बहुत पसंद कर रहे है। भारत में महिन्द्रा बिल्कुल उचित कीमतों पर आज किसानों के लिए ट्रैक्टर उपलब्ध करा रहे है, 2 लाख से लेकर 12 लाख की एक बड़ी श्रेणी में ट्रैक्टर बनाते है किसानों की जरूरतों के अनुरूप ट्रैक्टरों के जो विकल्प महिन्द्रा ने पेश किए है उन्हें गुणवत्ता और प्रदर्शन के आधार पर बहुत सराहा गया है।
महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल |
महिंद्रा ट्रैक्टर कीमत |
महिंद्रा ट्रैक्टर एचपी |
Rs.5.70-6.25* |
47 |
|
Rs.5.80-6.10* |
44 |
|
Rs.5.20-5.35* |
37 |
|
Rs.6.30-6.55* |
47 |
|
Rs.7.15-7.65* |
57 |
|
Rs.5.40-5.80* |
40 |
|
Rs.6.35-6.60* |
45 |
|
Rs.2.90-3.00* |
20 |
|
Rs.6.75-7.15* |
50 |
|
Rs.10.05-11.20* |
65 |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
महिन्द्रा सबसे सस्ते मिनी ट्रैक्टर्स से लेकर उन्नत कृषि तकनीक प्रदान करने वाले कई जटिल खेत और गैर-कृषि अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त शक्तिशाली ट्रैक्टर, 15 एचपी (HP) से 75 एचपी (HP) तक की बड़ी रेंज में उपलब्ध कराती है।
एचपी (HP) की बड़ी रेंज में आधुनिक तकनीक के आधार पर महिन्द्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) की प्रसिद्ध ट्रैक्टर श्रृंखलाएं भी है। प्रमुख ट्रैक्टर सीरीज को उपयोग के हिसाब से देखें तो आधुनिक नोवो (Novo) सीरीज का उपयोग विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है जिसमें ढुलाई आदि भी से शामिल है, एक्सपी प्लस (DI XP) सीरीज में बहुमुखी सुविधाओं वाले ट्रैक्टर हैं, और दमदार पावर प्लस (Power plus) सीरीज ईंधन-कुशल और बहुउद्देशीय ट्रैक्टरों के लिए जानी जाती है।
अब एचपी (HP) श्रेणी के आधार पर विभाजित कर महिन्द्रा के विभिन्न ट्रैक्टर और उनके अनुप्रयोगों को जानते हैं।
एचपी कुछ भी हो महिन्द्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) के हर मॉडल की खासियत होती है प्रदर्शन और तकनीकी विशिष्टताएं। महिन्द्रा अपने हर ट्रैक्टर आधुनिकता का खयाल रखती है, ऑयल इमर्सेड ब्रेक हो या पॉवर स्टीयरिंग, विशेष अनुप्रयोगों के लिए ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड पीटीओ हो या आधुनिक स्टीक्रोमेश गेयर ट्रांसमिशन और आराम के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म और स्टाइलिश बॉडी हर मामले में सबसे बेहतर फीचर महिंद्रा में मिलते हैं।
इसके अलावा नई डिजिसेंस (Digi sense) जैसी तकनीकें भी महिन्द्रा की विशेषताओं में शामिल है जिनसे किसानों के उत्पादन में वृद्धि होती है और काम में आसानी। डिजिसेंस कभी भी, कहीं भी, उनके ट्रैक्टरों के अवस्था को ट्रैक करने, अलर्ट प्राप्त करने और निगरानी करने में सक्षम बनाती है।
महिंद्रा इसी तरह कई शानदार टेक्नोलोजी भारतीय किसानों के लिए लाई है, जिनमें ड्राइवर लैस ट्रैक्टर जैसे फीचर भी शामिल हैं।
इसके अलावा महिन्द्रा आज अपने कुछ मॉडलों पर 6 वर्ष तक की वारंटी दे रही है जो की महिंद्रा की एक प्रमुख विशेषता है, जिससे इनके ट्रैक्टरों पर किसानों का विश्वास मजबूत होता है।
आज तकनीक और गुणवत्ता महिन्द्रा ट्रैक्टरों की ताक़त बन गई है और इन्हीं के बूते महिन्द्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) लगातार विस्तार करते हुए आधुनिक से आधुनिक तकनीक के साथ किसानों की सहायता करने को तत्पर है।
ट्रैक्टर ज्ञान (tractor Gyan), जहां किसानों बड़ी आसानी से सही महिन्द्रा ट्रैक्टर के चुनाव, लोन योजना, सब्सिडी आदि तक की सही जानकारी मिल जाएगी। यहीं से वे नज़दीक के महिन्द्रा डीलर से संपर्क की जानकारी भी ले सकते है।
इसके साथ ही ट्रैक्टर व किसानी की हर तरह की जानकारी के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Read More
![]() |
क्यों पीछे रह गया किसान - 2'21 |
![]() |
फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर "PAWRI"(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके! |
![]() |
क्यों पीछे रह गया रे किसान - 1! |
इस बार सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून- स्काईमेट
कोरोना के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 1 जून से शुरू होने वाला मानसून यानी बारिश सामान्य...
ITL Commences Delivery of Solis Hybrid 5015 - 1st Hybrid tractor with Fully Advanced Japanese Hybrid Technology at Rs. 7.21 Lakhs
New Delhi: Taking yet another giant leap in introducing state-of-the-art technologies in the tractor...
स्वराज के टॉप 12 ट्रैक्टर मॉडल, 2021
भारत के सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांडों में शामिल स्वराज एक बड़ी एचपी श्रेणी में ट्रैक्टर बनाता है, ज...