भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का ट्रैक्टर प्रेम आए दिन देखने को मिल जाता है। अब एक बार फिर नितिन गडकरी जी ट्रैक्टर को लेकर चर्चा में आए है। तो आइए जानते हैं कि इस बार नितिन गडकरी किस वजह से ट्रैक्टर को लेकर चर्चा में आए हैं।
नितिन गडकरी ने खरीदा महिंद्रा ट्रैक्टर!
हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने अपने घरेलू कामकाज के लिए महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर खरीदा है। नितिन गडकरी ने यह ट्रैक्टर नागपुर के एक ट्रैक्टर शोरूम 'प्रोविंशियल ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड' से खरीदा है। तो चलिए अब आपको और ज्यादा बेचैन नहीं करते है और हम आपको जल्दी से बता देते हैं कि नितिन गडकरी जी ने महिंद्रा का कौन-सा ट्रैक्टर मॉडल खरीदा है।
नितिन गडकरी की पसंद-महिंद्रा नोवो 655 di
जी हां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिंद्रा नोवो 655 डीआई (Mahindra Novo 655 DI) खरीदा है। और जैसा कि हमने आपको बताया कि यह ट्रैक्टर उन्होंने नागपुर के प्रोविंशियल ट्रैक्टर्स लिमिटेड से खरीदा है और हमें इसकी जानकारी ट्विटर से प्राप्त हुई।
नितिन गडकरी जी की पत्नी ने आरती की,तिलक लगाया।
नितिन गडकरी जी की पत्नी श्रीमति कंचन गडकरी जी ने महिंद्रा नोवो 655 di
ट्रैक्टर की आरती की और तिलक लगाया। आप इस फोटो में देख सकते है कि श्रीमति कंचन गडकरी जी ट्रैक्टर को तिलक लगाते हुए फोटो खिंचवा रही है।
नितिन गडकरी जी ने आखिर Mahindra Novo 655DI 4WD ही क्यों खरीदा?
आपका ऐसा सोचना बिल्कुल सही है कि आखिर नितिन गडकरी जी ने महिंद्रा नोवो 655 ही क्यों खरीदा। आखिर कुछ तो बात होगी इस ट्रैक्टर में। अगर आपको भी यह जानना है कि महिंद्रा नोवो 655 में ऐसी क्या खासियत है तो यहां क्लिक करें।
नितिन गडकरी जी कर चुके हैं देश का पहला सी एन जी ट्रैक्टर लॉन्च!
इससे पहले नितिन गडकरी जी देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर भी लॉन्च कर चुके हैं। और इसके लिए भी उन्होंने अपने ही पुराने महिंद्रा ट्रैक्टर का प्रयोग किया था। यानी कि वो ट्रैक्टर खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का था जो उन्होंने ने 2012 में लिया था, और फिर उसे सीएनजी ट्रैक्टर में तब्दील करवा कर ट्रैक्टर उद्योग में एक मिसाल पेश की है।
सीएनजी ट्रैक्टर की कुछ विशेषताएं हम आपको बता रहे हैं-
● डीजल की तुलना में कुल एममिशन में 70% की कमी आयेगी।
● ये किसानों को ईंधन लागत पर 50% तक की बचत करने में मदद करेगा CNG केवल Rs.42 प्रति किलोग्राम है।
● इसके लिए कम नियमित रखरखाव की आवश्यकता होती है।
● डीजल / पेट्रोल चालित वाहनों की तुलना में सीएनजी वाहनों का औसत माइलेज भी बेहतर है।
● सुरक्षित है क्योंकि सीएनजी टैंक एक टाइट सील के साथ आते हैं, जो ईंधन भरने के दौरान या फैलने की स्थिति में विस्फोट की संभावना को कम करता है।
अगर आपको सीएनजी ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से जानना है तो नीचे क्लिक करें।
Read More
![]() |
SHAKTIMAN RECORDS HIGHEST SALES GROWTH IN FY21 |
![]() |
9 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेच वित्तवर्ष'21 ट्रैक्टर उद्योग के इतिहास में बना मील का पत्थर,कई रिकॉर्ड बनाए! |
![]() |
**NEW TOP 10 TRACTORS OF INDIA IN 2021 LIST** |
इस बार सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून- स्काईमेट
कोरोना के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 1 जून से शुरू होने वाला मानसून यानी बारिश सामान्य...
ITL Commences Delivery of Solis Hybrid 5015 - 1st Hybrid tractor with Fully Advanced Japanese Hybrid Technology at Rs. 7.21 Lakhs
New Delhi: Taking yet another giant leap in introducing state-of-the-art technologies in the tractor...
स्वराज के टॉप 12 ट्रैक्टर मॉडल, 2021
भारत के सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांडों में शामिल स्वराज एक बड़ी एचपी श्रेणी में ट्रैक्टर बनाता है, ज...