Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

Mahindra Novo 655DI 4WD Tractor Review - 65HP Tractor

Mahindra Novo 655DI 4WD Tractor Review - 65HP Tractor

    Mahindra Novo 655DI 4WD Tractor Review - 65HP Tractor

18 Nov, 2019

आज हम आयें हैं Mahindra Novo 655 DI Tractor के सारे Features, warranty और Price के बारे में जानकारी लेकर।

आज का विषय थोड़ा अलग होने वाला है क्योंकि आज हम Features के साथ साथ looks की भी बात करेंगे


महिंद्रा नोवो 655DI ट्रैक्टर 65HP और 4 सिलेंडर के साथ आता है। इसके looks की बात करते है। महिंद्रा ने अपने काफ़ी समय से चले आ रहे Colour से हटकर इसमें Metallic Red Colour है। साथ ही इस महिंद्रा ट्रैक्टर में राउंड रैप हैलोजन लाईट दी गयी है, और आराम को ध्यान में रखते हुए डीलक्स कैप्टन सीट दी गयी है।

इस 655 ट्रैक्टर के फ़्रंट मडगार्ड driver को कीचड़ से तो बचाता ही है, साथ ही ट्रैक्टर के लुक्स को भी शानदार बनाता है।

ख़ैर ये आपको केवल इसके 4 व्हील drive मॉडल में ही मिलता है। इसमें कम्पनी fitted canopy भी आती है जो सुंदरता के साथ साथ ड्राइवर को सुरक्षा देती है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में दिये गये जैरी केन वज़न को अपनी ज़रूरत के हिसाब से आसानी से बढ़ाया या कम किया जा सकता है।

अब आगे बढ़ते हैं और बात करते है इसके फ़ीचर की। इस ट्रैक्टर में
तेल में डूबे ब्रेक दिये गये हैं जो आज के समय में सबसे बेहतर ब्रेक हैं। इसके साथ ही इसमें बड़ी dual clutch दी गयी है। ट्रैक्टर के बड़ते व्यावसायिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए इस नोवो ट्रैक्टर में power steering दी गयी है।

इसकी 15 फ़ॉर्वर्ड, 3 रिवर्स स्पीड काम जल्दी ख़त्म करने में मदद करती है। साथ ही इस ट्रैक्टर में synchromesh गीयर बॉक्स दिया गया है।

अगर बात करे इसकी लिफ़्ट की तो इसकी लिफ़्ट
2200 किलोग्राम वज़न उठा सकती है जो इस श्रेणी के ट्रैक्टर में सबसे ज़्यादा है। पॉवर हैरो, mulcher जैसे implement चलाने में Pto के बेहतर उपयोग के लिये इसमें 3- स्पीड pto दिया गया है 540, 540E और रिवर्स pto. इसमें 60 लीटर डीज़ल भराया जा सकता है जो बार बार डीज़ल भराने से छुटकारा देता है। Wheelbase की बात करे तो इसका 2220mm का wheelbase ज़मीन पर मज़बूत पकड़ देता है।

महिंद्रा नोवो 655DI में आगे के Tyre में दो ऑप्शन दिये गये हैं 7 50 16 और 9 50 24 वहीं पीछे के tyre की बात करे तो पीछे 16 9 28 का tyre दिया गया है।

अब बात करते है काम की तो ये ट्रैक्टर loader, डोज़र, reversible plough, रोटावेटर, laser leveler, हारवेस्टर, power harrow, straw रीपर, मलचर, बेलर जैसे 40 से ज़्यादा खेती के काम में उपयोग में लिया जा सकता है

अब आप सोचेंगे इसमें ऐसा क्या है जो इसे इतने काम में उपयोग में लिया जा सकता है? काम को ज़्यादा तेज़ी से पूरा करने के लिये इसमें
56 लीटर पर मिनट का पम्प फ़्लो दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें big air cleaner और radiator दिया गया है।

लोडर और डोज़र जिसमें आगे और पीछे तेज़ स्पीड से होना पड़ता है इसके लिये इसमें फ़ॉर्वर्ड रिवर्स शटल शिफ़्ट लीवर दिया गया है। साथ ही इसकी 33 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड इसे ढुलाई पर बेस्ट बनाती है।

यह ट्रैक्टर डिजीसेन्स के साथ आता है जिससे आपको ट्रैक्टर की सारी जानकारी mobile पर मिलेगी। ऊपर बताये गये फ़ीचर के अलावा फ़्लैट platform, सीट बेल्ट, साईड शिफ़्ट गीयर साथ ही इस ट्रैक्टर के साथ आता है रिमोट। रिमोट कैसे करता है काम, ये हम आपको पहले विडीओ में बता ही चुके हैं।

यह mahindra ट्रैक्टर आता है 3 साल या 3000 घंटे की वॉरंटी के साथ जो extended वॉरंटी लेने पर उपलब्ध है। अलग अलग पार्ट्स की वॉरंटी आप अपनी screen पर देख सकते है महिंद्रा नोवो 655DI की ex showroom
क़ीमत 10,70,000 रुपये के आस पास है।

*
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Mahindra Navo 655 DI Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।

 

Read More

 Top 9 most fuel efficient tractors in India 2021       

Top 9 most fuel efficient tractors in India 2021                                                  

  Read More  

 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल। 2021       

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल। 2021                                         

Read More  

 ट्रैक्टर खरीदने जा रहें हैं तो पहले यह जरूर देख लें, समझ जाएंगे कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर।       

ट्रैक्टर खरीदने जा रहें हैं तो पहले यह जरूर देख लें, समझ जाएंगे कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर।

Read More

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Record Not Found

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/111065/659fbb93c080a-best-cultivator-in-india-2024.png

Top 10 Best Cultivators in India 2024 : Uses, Features and Price | Tractorgyan

Cultivators are one of the most important farm implements for Indian farmers, as it aids in a wide r...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112435/66051043cb2f7-sonalika-launches-sikander-dlx-di-60-torque-plus-tractor.jpg

Sonalika Unveils 'One Nation, One Tractor Price' Initiative and Introduce Sikander DLX DI 60 Torque Plus Multi-Speed Tractor

New Delhi, 26th March’24: India's No. 1 tractor export brand, Sonalika Tractors is excited...

https://images.tractorgyan.com/uploads/112437/66051aa7a755b-sonalika-launches-sikander-dlx-di-60-torque-plus.jpg

सोनालीका ने 'एक देश, एक ट्रैक्टर कीमत' पहल के साथ सिकंदर DLX DI 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर लॉन्च किया, जानें कीमत

नई दिल्ली, 26 मार्च'24: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि म...

Select Language

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings