आज हम आयें हैं Mahindra Novo 655 DI Tractor के सारे Features, warranty और Price के बारे में जानकारी लेकर।
आज का विषय थोड़ा अलग होने वाला है क्योंकि आज हम Features के साथ साथ looks की भी बात करेंगे
महिंद्रा नोवो 655DI ट्रैक्टर 65HP और 4 सिलेंडर के साथ आता है। इसके looks की बात करते है। महिंद्रा ने अपने काफ़ी समय से चले आ रहे Colour से हटकर इसमें Metallic Red Colour है। साथ ही इस महिंद्रा ट्रैक्टर में राउंड रैप हैलोजन लाईट दी गयी है, और आराम को ध्यान में रखते हुए डीलक्स कैप्टन सीट दी गयी है।
इस 655 ट्रैक्टर के फ़्रंट मडगार्ड driver को कीचड़ से तो बचाता ही है, साथ ही ट्रैक्टर के लुक्स को भी शानदार बनाता है।
ख़ैर ये आपको केवल इसके 4 व्हील drive मॉडल में ही मिलता है। इसमें कम्पनी fitted canopy भी आती है जो सुंदरता के साथ साथ ड्राइवर को सुरक्षा देती है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में दिये गये जैरी केन वज़न को अपनी ज़रूरत के हिसाब से आसानी से बढ़ाया या कम किया जा सकता है।
अब आगे बढ़ते हैं और बात करते है इसके फ़ीचर की। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक दिये गये हैं जो आज के समय में सबसे बेहतर ब्रेक हैं। इसके साथ ही इसमें बड़ी dual clutch दी गयी है। ट्रैक्टर के बड़ते व्यावसायिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए इस नोवो ट्रैक्टर में power steering दी गयी है।
इसकी 15 फ़ॉर्वर्ड, 3 रिवर्स स्पीड काम जल्दी ख़त्म करने में मदद करती है। साथ ही इस ट्रैक्टर में synchromesh गीयर बॉक्स दिया गया है।
अगर बात करे इसकी लिफ़्ट की तो इसकी लिफ़्ट 2200 किलोग्राम वज़न उठा सकती है जो इस श्रेणी के ट्रैक्टर में सबसे ज़्यादा है। पॉवर हैरो, mulcher जैसे implement चलाने में Pto के बेहतर उपयोग के लिये इसमें 3- स्पीड pto दिया गया है 540, 540E और रिवर्स pto. इसमें 60 लीटर डीज़ल भराया जा सकता है जो बार बार डीज़ल भराने से छुटकारा देता है। Wheelbase की बात करे तो इसका 2220mm का wheelbase ज़मीन पर मज़बूत पकड़ देता है।
महिंद्रा नोवो 655DI में आगे के Tyre में दो ऑप्शन दिये गये हैं 7 50 16 और 9 50 24 वहीं पीछे के tyre की बात करे तो पीछे 16 9 28 का tyre दिया गया है।
अब बात करते है काम की तो ये ट्रैक्टर loader, डोज़र, reversible plough, रोटावेटर, laser leveler, हारवेस्टर, power harrow, straw रीपर, मलचर, बेलर जैसे 40 से ज़्यादा खेती के काम में उपयोग में लिया जा सकता है
अब आप सोचेंगे इसमें ऐसा क्या है जो इसे इतने काम में उपयोग में लिया जा सकता है? काम को ज़्यादा तेज़ी से पूरा करने के लिये इसमें 56 लीटर पर मिनट का पम्प फ़्लो दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें big air cleaner और radiator दिया गया है।
लोडर और डोज़र जिसमें आगे और पीछे तेज़ स्पीड से होना पड़ता है इसके लिये इसमें फ़ॉर्वर्ड रिवर्स शटल शिफ़्ट लीवर दिया गया है। साथ ही इसकी 33 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड इसे ढुलाई पर बेस्ट बनाती है।
यह ट्रैक्टर डिजीसेन्स के साथ आता है जिससे आपको ट्रैक्टर की सारी जानकारी mobile पर मिलेगी। ऊपर बताये गये फ़ीचर के अलावा फ़्लैट platform, सीट बेल्ट, साईड शिफ़्ट गीयर साथ ही इस ट्रैक्टर के साथ आता है रिमोट। रिमोट कैसे करता है काम, ये हम आपको पहले विडीओ में बता ही चुके हैं।
यह mahindra ट्रैक्टर आता है 3 साल या 3000 घंटे की वॉरंटी के साथ जो extended वॉरंटी लेने पर उपलब्ध है। अलग अलग पार्ट्स की वॉरंटी आप अपनी screen पर देख सकते है महिंद्रा नोवो 655DI की ex showroom क़ीमत 10,70,000 रुपये के आस पास है।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Mahindra Navo 655 DI Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Read More
इस बार सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून- स्काईमेट
कोरोना के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 1 जून से शुरू होने वाला मानसून यानी बारिश सामान्य...
ITL Commences Delivery of Solis Hybrid 5015 - 1st Hybrid tractor with Fully Advanced Japanese Hybrid Technology at Rs. 7.21 Lakhs
New Delhi: Taking yet another giant leap in introducing state-of-the-art technologies in the tractor...
स्वराज के टॉप 12 ट्रैक्टर मॉडल, 2021
भारत के सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांडों में शामिल स्वराज एक बड़ी एचपी श्रेणी में ट्रैक्टर बनाता है, ज...